मानसून में बालों पर लगाएं अलसी के बीजों से बने ये 4 हेयर मास्क, ड्राई और फ्रिजी बालों से मिलेगा छुटकारा

अलसी में पाए जाने वाले मॉइस्चराइजिंग गुण बालों में शाइन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। आइये जानते हैं इससे हेयर मास्क बनाने का तरीका। 

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Aug 03, 2023 17:53 IST
मानसून में बालों पर लगाएं अलसी के बीजों से बने ये 4 हेयर मास्क, ड्राई और फ्रिजी बालों से मिलेगा छुटकारा

Onlymyhealth Tamil

How To Make Flaxseed Hair Mask: घने और शाइनी बाल आखिर किसे पसंद नहीं होते? लेकिन मानसून में वातावरण में उमस होने से बाल चिपचिपे होने लगते हैं। इसके कारण बालों की शाइन और सॉफ्टनेस कम होने लगती है। अगर ऐसे में बालों की सही देखभाल नहीं की जाए, तो इससे बाल ड्राई और फ्रिजी दिखने लगते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ लोग केमिकल हेयर ट्रीटमेंट कराते हैं। ये चीजें शुरुआत में असर तो करती हैं, लेकिन कुछ समय बाद साइडइ फेक्ट्स भी करने लगती हैं। ऐसे में घर में तैयार किये गए अलसी के हेयर मास्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यह बालों को गहराई से पोषण देने और शाइनी बनाए रखने में मदद कर सकते है। तो चलिए जानें अलसी से हेयर मास्क बनाना। 

flaxseed hair mask

शाइनी बालों में लगाएं अलसी के ये 4 हेयर मास्क- Flaxseed Hair Mask For Frizzy Hair

एक कटोरी अलसी को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब इसे मिक्सी में पीसकर जेल तैयार कर लें। इसका इस्तेमाल आपको हेयर मास्क बनाने के लिए करना है।

अलसी और केले का हेयर मास्क- Flaxseed And Banana Hair Mask

सामग्री

  • केला- 1 (मेश किया हुआ) 
  • अलसी- 4 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • बादाम का तेल- 1 चम्मच

बनाने की विधि

अलसी और केले का हेयर मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 1 केला अच्छे से मेश कर लें। अब इसमें शहद, बादाम तेल और 4 चम्मच अलसी का जेल मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। बालों से जड़ों से लंबाई तक अच्छे से लगाएं और 30 मिनट तक रहने दें। 

इसे भी पढ़े- झड़ते बालों से हैं परेशान? तो लगाएं ये 3 हेयर मास्क, जिनसे बाल बनेंगे मजबूत

अलसी और दही का हेयर मास्क- Curd And Flax Seeds For Hair

सामग्री

  • अलसी का जेल- 3 चम्मच
  • दही- आधी कटोरी
  • एलोवेरा- 3 चम्मच

बनाने की विधि

एक बाउल में आधी कटोरी गाढा दही लीजिए और इसमें 3 चम्मच एलोवेरा जेल और 3 चम्मच अलसी का जेल मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 20 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करते हुए बाल धो लें।  

अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क- Flaxseed And Aloe vera Hair Mask

सामग्री

  • एलोवेरा जेल- 1 कटोरी
  • चावल का मांड- आधी कटोरी 
  • अलसी- 4 चम्मच 

बनाने की विधि

बाउल में 1 कटोरी फ्रेश एलोवेरा जेल लीजिए। इसमें आधी कटोरी चावल का मांड तैयार करके डालें। मांड  इस्तेमाल करने से पहले छान लें। अब इसमें 4 चम्मच अलसी का जेल डालकर मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इस हेयर मास्क को बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद सिर धो लें। 

इसे भी पढ़े- बालों में चमक लाने के लिए लगाएं दही का हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

अलसी और अंडे का हेयर मास्क-Flaxseed And Egg Hair Mask

सामग्री

  • अंडा- 1
  • नारियल तेल- 2 चम्मच
  • अलसी का जेल- 3 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच

बनाने की विधि

बाउल में 3 चम्मच अलसी का जेल और 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसके साथ ही इसमें 1 अंडे की सफेदी और  1 चम्मच शहद भी मिलाएं। इस हेयर मास्क को 20 मिनट लगाएं रखें और माइल्ड शैंपू से सिर धो लें। 

अगर आपको इसमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

 
Disclaimer