Fact Checked

Fact Check: क्या वाकई आंखों में लार लगाने से आई फ्लू ठीक हो जाता है? जानें इस दावे की सच्चाई

Does Applying Saliva on Eyes Treat Eye Flu: क्या आंखों में लार लगाने से आई फ्लू ठीक हो जाता है, जानें इस दावे की सच्चाई।

 
Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Aug 03, 2023 20:10 IST
Fact Check: क्या वाकई आंखों में लार लगाने से आई फ्लू ठीक हो जाता है? जानें इस दावे की सच्चाई

Onlymyhealth Tamil

Does Applying Saliva on Eyes Treat Eye Flu: देश के कई हिस्सों में बाढ़ और बारिश के बाद अब कई बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इन दिनों देश के कई राज्यों में आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूपी, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में आई फ्लू आउटब्रेक होने की वजह से मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बन गयी है। आई फ्लू से बचाव के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किये जा रहे हैं। हाल ही में एक लाखों फॉलोवर वाले इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर की गयी है, जिसमें यह बताया गया है कि आई फ्लू को तुरंत ठीक करने के लिए आप आंखों में लार लगा सकते हैं। ऐसा करने से आई फ्लू एक ही दिन में ठीक हो जाता है। 

सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई आंखों में लार लगाने से आई फ्लू ठीक हो जाता है? 

क्या आंखों में लार लगाने से आई फ्लू ठीक हो जाता है?- Can Saliva Treat Eye Flu in Hindi

आई फ्लू एक तरह का इन्फेक्शन है, इसे आंख आना, पिंक आई और कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) भी कहा जाता है। आई फ्लू को ठीक करने के लिए तमाम तरह के घरेलू उपचार वाली जानकारियां इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। एक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसी तरह की एक जानकारी शेयर की गयी है। इस पोस्ट में कहा गया है कि आंखों में काजल की तरह लार लगाने से एक दिन में ही आई फ्लू ठीक हो जाएगा। लेकिन इस तरह की किसी भी सलाह पर बिना डॉक्टर से बात किये भरोसा नहीं करना चाहिए।

Does Applying Saliva on Eyes Treat Eye Flu

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से आई फ्लू होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

डॉ. मोहित राजपूत (drmohit_rajput) नामक एक व्यक्ति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट हुआ है। इस विडियो में बताया जा रहा है कि आई फ्लू ठीक करने के लिए आप आंखों में लार का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों में काजल की तरह लार लगाने से एक ही दिन में आई फ्लू ठीक हो जाता है। इस दावे की तस्दीक करने के लिए जब हमने सीतापुर आंख अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आई फ्लू होने पर इस तरह के किसी भी दावे पर बरोसा करना नुकसानदायक होता है। आई फ्लू होने पर आंखों में लार लगाने से इन्फेक्शन बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि यह दावा भ्रामक और गलत है। आई फ्लू होने पर सबसे पहले डॉक्टरकी सलाह लेनी चाहिए और सही समय पर इलाज करवाना चाहिए।

आई फ्लू क्या है?- What is Eye Flu in Hindi

आई फ्लू आंखों का संक्रमण है, जिसकी वजह से आंखों में लालिमा, दर्द और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। आई फ्लू वायरस से संक्रमित होने की वजह से होती है और यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलती है। संक्रमित व्यक्ति से सीधे संपर्क में आने की वजह से आपको भी यह बीमारी हो सकती है। आई फ्लू को पिंक आई (Pink Eye in Hindi) और कंजंक्टिवाइटिस भी कहा जाता है। इस बीमारी में आंखों के सफेद हिस्से में मौजूद लेयर कंजंक्टिवा में सूजन होती है। बरसात के मौसम में नमी और बैक्टीरिया और वायरस बढ़ जाते हैं और इसकी वजह से आंखों में एलर्जी और इन्फेक्शन हो सकता है।

(Image Courtesy: Freepik.com) 

Disclaimer