पिगमेंटेशन दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं हल्दी के ये 3 फेस मास्क, मिलेगी बेदाग त्वचा

Turmeric Face Mask For Pigmentation: पिगमेंटेशन दूर करने के लिए हल्दी से तैयार फेस मास्क लगा सकते हैं। जानें बनाने का तरीका।

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Aug 02, 2023 17:15 IST
पिगमेंटेशन दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं हल्दी के ये 3 फेस मास्क, मिलेगी बेदाग त्वचा

Onlymyhealth Tamil

Turmeric Face Mask For Pigmentation: ग्लोइंग,मुलायम और दाग रहित त्वचा सभी लोगों को पसंद होती है। लेकिन कई बार खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन पर पिगमेंटेशन की समस्या हो जाती है। पिगमेंटेशन होने पर यह आसानी से स्किन से नहीं जाते हैं और चेहरे की सुंदरता को भी कम करते हैं।  पिगमेंटेशन स्किन पर होने वाले दाग-धब्बे होते हैं, जिसे हाइपरपिगमेंटेशन भी कहा जाता है। अक्सर लोग इसे दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए हल्दी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्दी में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो मुहांसे को कम करने के साथ घावों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो स्किन से सूजन को दूर करता है। हल्दी त्वचा को एक्सफोलिएट भी करती है। यह त्वचा को साफ करने के साथ चमकदार भी बनाती है। इसका उपयोग पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं पिगमेंटेशन दूर करने के लिए हल्दी के फेस मास्क कैसे बनाएं।

1. हल्दी और शहद का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- हल्दी

1 चम्मच- शहद

हल्दी और शहद का फेस मास्क बनाने का तरीका

हल्दी और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए कटोरी में दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रम तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धोएं। यह मास्क पिगमेंटेशन के दागों को हल्का करने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाता है। 

GLOWING SKIN

2. हल्दी और नींबू का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- हल्दी

2 चम्मच- नींबू का रस

1/2 चम्मच- एलोवेरा जेल

 हल्दी और नींबू का फेस मास्क बनाने का तरीका

 हल्दी और नींबू का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी स्किन को लाइट करता है और पिगमेंटेशन के दागों को हल्का करता है। 

इसे भी पढ़ें- पिगमेंटेशन दूर करने के लिए लगाएं मुलेठी का फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

3. हल्दी और दही का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच-बेसन

2 चम्मच- दही

1/2 चम्मच- हल्दी

हल्दी और दही का फेस मास्क बनाने का तरीका

हल्दी और दही का फेस मास्क बनाने के लिए इन तीनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से वॉश करें। यह मास्क रंगत को निखारने के साथ पिगमेंटेशन के दाग-धब्बों को भी हल्का करता है।

पिगमेंटेशन दूर करने के लिए हल्दी के इन फेस मास्क को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit-Freepik

Disclaimer