माधुरी दीक्षित के शाइनी बालों का राज है यह DIY हेयर मास्क, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बालों में शाइन बनाए रखने के लिए DIY हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं। 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Aug 02, 2023 22:05 IST
 माधुरी दीक्षित के शाइनी बालों का राज है यह DIY हेयर मास्क, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Onlymyhealth Tamil

Madhuri Dixit Hair Care Routine: खूबसूरत और आकर्षित दिखना आखिर किसे पसंद नहीं होता? सोशल मीडिया पर रोज न जाने कितनी ही वीडियो, ब्यूटी हैक्स और ब्यूटी टिप्स से संबंधित पोस्ट किए जातेहैं। ब्यूटी इन्फ्लुएंसर से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई ब्यूटी टिप्स लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना फेवरेट DIY हेयर मास्क बनाने की विधि शेयर की है। इस वीडियो में माधुरी ने बताया है कि वह लंबे समय से इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं। यह हेयर मास्क उनके बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें माधुरी का यह DIY हेयर मास्क बनाने का तरीका।

madhuri dixit hair mask

माधुरी दीक्षित का खास DIY हेयर मास्क- Madhuri Dixit DIY Hair Mask

सामग्री

  • केला- 1 
  • शहद- आधा चम्मच
  • नारियल का तेल- 1 चम्मच 

बनाने का तरीका

यह हेयर मास्क बनाने के लिए बाउल में एक केला अच्छे से मेश करें। इसके साथ ही इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल और आधा चम्मच शहद मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर बालों की लंबाई में लगाएं और 20 से 25 मिनट बाद बाल धो लें।

इसे भी पढ़े- बालों को लंबा और घना बनाने के लिए लगाएं ये 5 हेयर मास्क

माधुरी दीक्षित का DIY हेयर मास्क क्यों फायदेमंद है- Benefit of DIY Hair Mask

केला 

केले में आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए आवश्यक हैं। इसके साथ ही इसमें हाइड्रेटिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो बालों को गहराई से नमी देने में मदद करते हैं। केला बालों पर नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है। 

शहद

शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प के इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं। शहद बालों में नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। यह बालों को गहराई से हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़े- सॉफ्ट और शाइनी बालों के लिए प्रियांशा 3 सालों से लगा रही हैं यह हेयर मास्क, आप भी करें ट्राई

नारियल तेल

नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो बालों को नमी देने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले आवश्यक गुण बालों को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं और डैमेज बालों को रिपेयर करने में भी मददगार हैं। इसके इस्तेमाल से ड्राई बालों की समस्या खत्म होती है और बालों में मजबूती बनी रहती है। 

DIY हेयर मास्क के अन्य फायदे

यह DIY हेयर मास्क बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद कर सकता है, जिससे बालों में मजबूती बनी रहती है। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ और सिर में खुजली की समस्या से भी राहत मिलती है। बेहतर असर के लिए सप्ताह में 2 बार इस हेयर मास्क का  इस्तेमाल करें। 

अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इसके इस्तेमाल से परहेज करें। साथ ही, अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

 

 

Disclaimer