Doctor Verified

एक महिला को यूरिन इन्फेक्शन कैसे होता है? डॉक्टर से जानें

How Does A Woman Get UTI In Hindi: महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन किस तरह होता है, इस लेख में डॉक्टर से जानें..

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Aug 03, 2023 19:33 IST
एक महिला को यूरिन इन्फेक्शन कैसे होता है? डॉक्टर से जानें

Onlymyhealth Tamil

How Does A Woman Get UTI In Hindi: महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) की समस्या बहुत ही आम है। पुरुषों की तुलना में यूरिन में इन्फेकशन की समस्या महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है। यूटीआई एक गंभीर स्थिति है, जिसके कारण महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पेशाब करते समय परेशानी, जलन और दर्द होना, बार-बार पेशाब जाने की इच्छा महसूस होना, पेट के निचले हिस्से में भारीपन और दर्द इसके कुछ आम लक्षण हैं। इसके अलावा गंभीर स्थिति में बहुत ठंड लगना, बुखार और कंपकपी, मतली और उलटी की समस्या, पेडू में दर्द, पेशाब के साथ खून आने जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। यूटीआई एक ऐसी स्थिति है, जो ठीक होने के बाद भी महिलाओं को दोबारा और कई बार हो सकती है। कुछ महिलाओं में थोड़े-थोड़े समय बाद यूटीआई की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में उनके मन में कई बार सवाल आता है कि आखिर यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन आखिर होता कैसे है? यह कैसे फैलती है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने हिंदूराव हॉस्पिटल, दिल्ली, की गाइनोकोलॉजिस्ट साक्षी पंगती से बात की। इस लेख हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

How Does A Woman Get Urinary Tract Infection In Hindi

महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन कैसे होता है-  How Does A Woman Get Urinary Tract Infection In Hindi

डॉ. साक्षी पंगती के अनुसार, "स्वाभाविक रूप से योनि या मलाशय में मौजूद बैक्टीरिया जब मूत्रमार्ग और मूत्राशय में पहुंच जाते हैं, तो यूटीआई की समस्या होती है। ज्यादातर महिलाओं में  बैक्टीरिया ई. कोलाई यूटीआई का कारण बनता है। यूटीआई तब होता है, जब महिलाएं महिलाओं की आंत से मूत्रमार्ग तक बैक्टीरिया फैलते हैं। आमतौर पर इस तरह की स्थिति यौन संबंध के बनाने के दौरान देखने को मिलती है। जब आप पीछे से आगे की ओर या संभोग के बाद सफाई करते हैं, तो गलती से बैक्टीरिया आपकी योनि में प्रवेश कर जाते हैं। जो बैक्टीरिया  यूटीआई का कारण बनते हैं, वे आपकी गुदा के आसपास की त्वचा पर मौजूद होते हैं, चाहे आप इन्हें कैसे भी पोंछें, कितनी भी अच्छी तरह साफ कर लें, स्नान करें या साफ रहें, ये बैक्टीरिया इतनी आसानी से साफ नहीं होते हैं। इसके अलावा, सफाई के लिए जो साबुन या अन्य बॉडी वॉश वगैरह यूज करते हैं, वे भी योनि में जलन और इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं। किसी भी तरह के सेक्स गतिविधियों के दौरान बैक्टीरिया के स्थानांतरित होने का सबसे अधिक खतरा रहता है।"

इसे भी पढ़ें: यूटीआई से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

क्या सिर्फ सेक्स के दौरान ही यूटीआई होने का खतरा होता है?

सेक्स के अलावा भी कई तरह से यूटीआई हो सकता है। हर बार सिर्फ यौन रूप से एक्टिव होने भर को ही यूरिन में इन्फेक्शन के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। वास्तव में कुछ स्वास्थ्य स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं जैसे,

इसे भी पढ़ें: UTI इंफेक्शन क्या है? जानें महिलाओं में इसके लक्षण और बचाव के उपाय

  • एक दबी हुई प्रतिरक्षा प्रणाली जैसे डायबिटीज की स्थिति
  • किसी सर्जिकल प्रक्रिया से गुजरना
  • किडनी में पथरी, यूरिनरी ट्रैक्ट में पथरी या मूत्राशय का आगे का बढ़ जाना

All Image Source: Freepik

Disclaimer