अलसी के बीज दूध में मिलाकर पिएं, दूर होंगे 7 रोग

By Shilpy Arya
2023-08-03,17:22 IST

अलसी और दूध दोनों ही सेहत के लिए बेहत लाभकारी होते हैं। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इस स्टोरी में जानिए अलसी के बीज दूध में मिलाकर पीने के फायदे-

वेट लॉस करे

अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो आपको अलसी के बीजों को दूध में मिलाकर पीना चाहिए। यह फाइबर से भरपूर होते हैं, जो भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

एनर्जी बढ़ाए

अलसी के बीजों को दूध के साथ लेने से आपकी बॉडी को एनर्जी मिलती है। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से आपको आलस व सुस्ती से छुटकारा मिलता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर अलसी के बीजों का सेवन दूध के साथ करने से आपकी ब्रेन सेल्स हेल्दी रहती हैं।

कब्ज दूर करे

फाइबर के गुणों से भरपूर अलसी के बीजों को दूध में मिलाकर पीने से कब्ज, अपच व बदहजमी की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह मल मुलायम बनाता है।

बेहतर नींद के लिए

अलसी के पाउडर को दूध में मिलाएं। रोजाना रात में सोने से पहले इसे पिएं। इसमें मैग्नीशियम होता है जो तनाव कम करता है और नींद को बेहतर बनाता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज की समस्या में अलसी वाला दूध फायदेमंद होता है। यह बॉडी में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इससे शरीर में इंसुलिन की मात्रा कंट्रोल रहती है।

हार्ट के लिए अच्छा

अलसी वाला दूध पीने से ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करता है और धमनियों में जमे फैट को निकालता है। साथ ही यह हार्ट में होने वाली ब्लॉकेज से भी राहत दिलाता है।

अलसी के बीज दूध में मिलाकर पीने से सेहत को यो सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com