इन फूलों का हेयर मास्क लगाएं, नहीं टूटेगा एक भी बाल

By Shilpy Arya
2023-08-03,15:49 IST

अगर आप भी हेयरफॉल की समस्या से परेशान हैं, तो आप फूलों से बने कुछ हेयर मास्क लगा सकती हैं। इन्हें लगाने से आपके बाल काले-घने और शाइनी बनेंगे-

गेंदे के फूल

बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए आप गेंदे के फूल का मास्क लगाएं। इसे बनाने के लिए गेंदे के फूल की पंखुड़ियों का पेस्ट बना लें। अब इसमें दही मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं।

सदाबहार के फूल

इनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह स्कैल्प को बैक्टीरिया के दुष्प्रभाव से बचाते हैं। इनके फूलों और नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं।

गुलाब के फूल

गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों में एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे हेयर मास्क के तौर पर लगाएं। इसके एंटीऑक्सीडेंट व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाते हैं। इसके एस्ट्रिन्जेंट कंपाउंड स्कैल्प में एक्स्ट्रा ऑयल का उत्पादन रोकते हैं।

गुड़हल के फूल

विटामिन सी, कैल्शियम, फ्लेवोनोइड्स, अमीनो एसिड, म्यूसिलेज फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर हेयर मास्क लगाने से स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। इसके फूलों के पेस्ट को बालों में सीधे तैर पर लगाएं।

चमेली के फूल

चमेली के फूलों के पेस्ट में कोकोनट ऑयल मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। यह हेयरफॉल रोकता है और स्‍कैल्‍प को मॉइश्‍चराइज रखने में मदद करता है।

इन फूलों से बने हेयर मास्क को लगाने बालों की ग्रोथ में सुधार आता है। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com