बच्चों की इन 5 बुरी आदतों से दांत होते हैं खराब

By Anuj Tiwari
2023-08-03,17:35 IST

बच्चों की कुछ खराब आदतों का असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है, जैसे अधिक मीठा खाने से दांतों से जुडी समस्या इत्यादि। ऐसी ही कई आदतों के कारण बच्चों के दांत और मसूड़े कमजोर हो सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चों की इन आदतों के बारे में -

मीठा खाने की आदत

अगर आपका बच्‍चा ज्‍यादा चॉकलेट-टॉफी खाता है, तो उसके दांत में कैव‍िटी हो सकती है। खाने की चीजें, दांतों के बीच में फंस जाती हैं। इससे कैव‍िटी बनने लगती है। बच्‍चों को ज्‍यादा मीठी चीजों का सेवन करने न दें, यह उनकी डेंटल और फ‍िजि‍कल हेल्‍थ के ल‍िए अच्‍छा नहीं है।

अंगूठा चूसने की आदत

बच्चों के अंगूठा चूसने की आदत से मुंह में बैक्टीर‍िया बहुत जल्‍दी पनपते हैं। बैक्‍टीर‍िया, एस‍िड का न‍ि‍र्माण करते हैं और इससे दांत का गलना शुरू हो जाता है। लंबे समय तक इस आदत का श‍िकार रहने से दांत पूरी तरह से खोखले और कमजोर हो जाते हैं।

दांत से नाखून काटने की आदत

कई बच्‍चे दांत से नाखून काटते हैं। इस आदत के कारण भी दांतों की सेहत खराब हो सकती है। नाखूनों में भरी गंदगी जब मुंह में जाती है, तो वह कैव‍िटी का कारण बनती है।

मुंह खोलकर सोने की आदत

मुंह खोलकर सोने से मुंह के अंदर हवा आने-जाने से मुंह ड्राई हो जाता है। इससे मुंह में बैक्‍टीर‍िया की संख्‍या बढ़ जाती है। सलाइवा की कमी से दांत में कैव‍िटीज, बदबू आना, गले में खराश जैसी समस्‍या हो सकती है।

जोर लगाकर ब्रश करना

जोर लगाकर ब्रश करने की आदत से दांत और मसूड़ों की सेहत खराब हो सकती है। अमेर‍िकन डेंटल एसोस‍िएशन के मुताब‍िक, ज्‍यादा तेज या रगड़कर ब्रश करने से गम्‍स और दांतों को नुकसान पहुंच सकता है।

बच्चों में दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com