शिल्पा शेट्टी के वेट लॉस आसनों से पाएं हिरोइनों जैसी बॉडी

By Kunal Mishra
2023-08-03,16:22 IST

48 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी नई हिरोइनों को फिटनेस में टक्कर देती हैं। अगर आप भी शिल्पा जैसी स्लिम फिट फिगर पाना चाहती हैं, तो कुछ योगासनों की मदद से यह मुमकिन हो सकता है। आइए देखें वेट लॉस  के लिए बेहतरीन योगासन कौन से हैं?

योग के फायदे

योग करने से शरीर को एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे मिल सकते हैं। इस तरह इंसान खुद को कई बीमारियों से बचा सकता है। साथ ही योग करने पर शरीर का बैलेंस बना रहता है, फ्लेक्सिबिलिटी आती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द या जकड़न आदि से निजात पाया जा सकता है।

नौकासन

नौकासन यानी बोट पोज करने से हाथ और पैरों की मसल्स टोन होती हैं, पेट अंदर होता है और पाचन तंत्र में सुधार होता है। इस योग को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद शरीर के ऊपरी हिस्से, पैरों और दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं। इसके बाद 30 सैकंड इस पोजीशन को होल्ड करें।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार पेट की चर्बी कम करने के अलावा और भी कई तरह से फायदेमंद होता है। जैसे कि इस योगासन से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, मेंटल हेल्थ ठीक रहती है, स्किन में निखार आता है, शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है।  

वृक्षासन

वृक्षासन करने के लिए हाथों को जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं। अब एक पैर के तलवे को दूसरे पैर के घुटने के किनारे पर रखें। इस पोज को कुछ देर होल्ड करें। इस योगासन से बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और फोकस भी बढ़ता है।

डाइट का ध्यान

शिल्पा शेट्टी योग के साथ ही डाइट का भी ध्यान रखती हैं। वह संतुलित आहार खाकर खुद को फिट रखती हैं। शिल्पा घर का देसी खाना खाती हैं और जंक फूड से दूर रहती हैं।

शिल्पा शेट्टी जैसी फिटनेस के लिए योग रूटीन के साथ डाइट का भी रखें ध्यान। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com